महिला को निर्वस्त्र कर सड़क पर बुरी तरह से घसीटा और पीटा- भाजपा नेता..

महिला को निर्वस्त्र कर सड़क पर बुरी तरह से घसीटा और पीटा- भाजपा नेता..

कोलकाता। नंदीग्राम में महिला के घर के भीतर घुसकर उसे प्रताड़ित करते हुए नंगा करने के बाद घर से निकाल कर सड़क पर घसीटने और उसकी पिटाई करने के मामले में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष को गिरफ्तार किया गया है। प्रताड़ना का शिकार हुई महिला पिछले दिनों भाजपा छोड़कर डीएमसी में शामिल हो गई थी।

नंदीग्राम के गोकुल नगर के पंचाननताला में रहने वाली महिला के घर में भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष तापस दास को अन्य लोगों के साथ मिलकर घर में घुसने के बाद महिला को नंगा करके सड़क पर घसीटने और उसकी पिटाई करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

सड़क पर घसीटने और पिटाई करने के मामले में घायल हुई महिला को नंदीग्राम सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

आरोप है कि शुक्रवार की रात जिस समय महिला अपने बेटे और बेटी के साथ घर के भीतर मौजूद थी, इस दौरान घर के भीतर जबरन घुसे लोग उसे बाहर निकाल कर ले गए। इसके बाद लोगों ने महिला को पूरे गांव में घसीटा और उसे नंगा करने के बाद उसकी पिटाई की।

बताया जा रहा है कि मारपीट और प्रताड़ना का शिकार हुई महिला पहले भारतीय जनता पार्टी में थी, लेकिन हाल ही में हुए चुनाव में वह तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गई थी।

इस बीच नंदीग्राम फर्स्ट ब्लॉक भाजपा संयोजक अभिजीत मैती ने महिला पर हुए हमले की निंदा करते हुए कहा है कि प्रताड़ना के इस मामले का भाजपा से कोई कनेक्शन नहीं है और हमारे खिलाफ सरकार की ओर से साजिश की जा रही है।

Next Story
epmty
epmty
Top