सिगरेट की तलब ने बना बनाया काम किया खराब - दुल्हन ने लौटा दी बारात

सिगरेट की तलब ने बना बनाया काम किया खराब - दुल्हन ने लौटा दी बारात

उन्नाव। धूमधाम के साथ बारात लेकर पहुंचे दूल्हे ने अपनी होने वाली जीवन साथी के साथ सात फेरे लिए और थकान उतारने को अपने दोस्तों के साथ सिगरेट पीने के लिए बैठ गया। दूल्हे को सिगरेट में कश लगाते देख दुल्हन बुरी तरह से बिफर उठी और नशेड़ी दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। तमाम मान मनोव्वल के बाद भी जब दुल्हन साथ जाने को तैयार नहीं हुई तो बारात बगैर दुल्हन के बैरन लौटने को मजबूर हुई।

दरअसल सफीपुर तहसील क्षेत्र के 1 गांव निवासी युवती की शादी कानपुर के परम पुरवा में तय हुई थी। निर्धारित तिथि पर दूल्हा बैंड बाजे के साथ बारात लेकर लड़की पक्ष के दरवाजे पर पहुंचा। जहां घर और द्वार रंग बिरंगी लाइटों से सजा हुआ था। महिलाओं ने बारात लेकर पहुुंचे दूल्हे से द्वार पूजन की रस्म करने के बाद दूल्हे और दुल्हन के गले में जयमाला डलवाई। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन ने वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए सात फेरे लिए। फेरों की समाप्ति के बाद दूल्हा दोस्तों के साथ मंडप के किनारे जाकर सिगरेट सुलगाकर उसमें कश लगाने लगा। दुल्हन ने जब अपने पति को सिगरेट के कश लगाते देखा तो वह बुरी तरह से उठी और उसने शादी करने से इनकार कर दिया। दुल्हन के इस दो टूक जवाब से विवाह समारोह में सन्नाटा सा पसर गया। दोनों पक्षों ने नाराज हुई दुल्हन को मनाने की हर संभव कोशिश की लेकिन दुल्हन शादी के लिए तैयार नहीं हुई। उसने दो टूक कहा कि एक नशेबाज लड़के के साथ मैं जिंदगी नहीं गुजार सकती हूं। मुझे नशा करने वाले लड़के पसंद नहीं है, जो युवक आज सिगरेट पी रहा है क्या पता वह शराब भी पीता हो? ऐसे इंसान के साथ मैहर गीत शादी नहीं कर सकती।

epmty
epmty
Top