प्रदूषण का दंश-AQI 440 पर-मास्क लगाना हुआ अनिवार्य

प्रदूषण का दंश-AQI 440 पर-मास्क लगाना हुआ अनिवार्य
  • whatsapp
  • Telegram

नई दिल्ली। दीपावली की खुशी में किया गया धूम धड़ाका अभी तक सांसों पर भारी पड़ रहा है। प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर रिकॉर्ड किए जाने के बाद कक्षा 6 से ज्यादा के स्कूलों में मास्क लगाकर विद्यालय आना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा सरकारी दफ्तरों के समय में भी तब्दीली की गई है।

शनिवार को राजधानी दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बेहद खतरनाक स्तर पर पहुंच गई है। दिल्ली के 10 से भी ज्यादा स्टेशनों पर सवेरे 7:00 बजे AQI 400 प्लस दर्ज किया गया है। जहांगीरपुरी में AQI सबसे ज्यादा 445 तक जा पहुंचा है। प्रदूषण के बिगड़े हालातों को देखते हुए राजधानी की मुख्यमंत्री की ओर से सरकारी दफ्तरों में नए समय की घोषणा करते हुए केंद्रीय दफ्तरों में ड्यूटी का समय सवेरे 9:00 से लेकर शाम 5:30 तक कर दिया गया है।

दिल्ली सरकार के दफ्तर अब 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे और नगर निगम के दफ्तर 8:30 से लेकर शाम 5:00 बजे तक काम करेंगे। दिल्ली के सभी प्राइमरी स्कूलों को ऑनलाइन तरीके से चलाने की हिदायत देते हुए छठी कक्षा से 12वीं तक के स्कूलों के बच्चों को मास्क लगाकर स्कूल आना अनिवार्य किया गया है।

Next Story
epmty
epmty
Top