शादी के जोड़े में चिता पर पहुंची दुल्हन-दूल्हे की हालत भी चिंताजनक

शादी के जोड़े में चिता पर पहुंची दुल्हन-दूल्हे की हालत भी चिंताजनक

लखीमपुर खीरी। देशभर में अपने पांव पसार चुकी कोरोना संक्रमण की महामारी भी लोगों को पता नहीं कैसे-कैसे दिन दिखा रही है। बड़े अरमानों के साथ हाथों में मेहंदी रचाने के बाद सात फेरे लेकर ससुराल पहुंची दुल्हन को सांस लेने में दिक्कत होने लगी। उसे तेज बुखार चढ़ गया। परिजनों ने विवाहिता को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 10 दिनों तक जिंदगी और मौत के साथ बुरी तरह से जूझते हुए विवाहिता आखिर में जिंदगी की जंग हार गई। दुल्हन के जोड़े में नवविवाहिता को चिता पर लिटाकर मुखाग्नि दी गइ। उधर नवविवाहिता की तीमारदारी में लगे रहे पति की भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

लखीमपुर खीरी के खमरिया खीरी में बीती 30 अप्रैल को रूबी की शादी शोभित के साथ हुई थी। हाथों में मेहंदी लगाने के बाद होने वाले पति संग सात फेरे लेने के पश्चात रूबी बड़े अरमानों के साथ अपनी ससुराल पहुंची थी। अगले दिन शोभित रूबी को विदा कराकर अपने घर लाया। ससुराल पहुंचते ही रूबी को तेज बुखार चढ गया और उन्हें सांस लेने में भारी तकलीफ होने लगी। नवविवाहिता को बीमार हुआ देखकर उसका पति शोभित और उसके परिजन रूबी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां 10 दिनों तक रूबी बीमारी से निजात पाने के लिये बुरी तरह से जूझती रही। लेकिन दिन पर दिन उसकी हालत बिगड़ गई। कभी दवाओं की कमी तो कभी ऑक्सीजन की कमी से लड़ती हुई रूबी आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। रूबी की मौत से अब हर कोई गमजदा है। लगभग 10 दिन पहले अपने बाबुल के घर से सुखी जीवन की दुआएं लेकर निकली रूबी की जान चली गई है। अभी उसके हाथों से मेहंदी भी नहीं उतर सकी थी। परिजन बताते हैं कि शोभित की भी हालत गंभीर बनी हुई है। शोभित अपनी पत्नी रूबी की तीमारदारी में लगा हुआ था। तब से ही उसे भी बुखार और सांस लेने की तकलीफ हो रही है।

epmty
epmty
Top