पूजा करते समय गिरी शिव मंदिर की छत- एक की मौत- कई महिलाओं..

पूजा करते समय गिरी शिव मंदिर की छत- एक की मौत- कई महिलाओं..

आगरा। श्रावण मास के पांचवे सोमवार के मौके पर पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं के ऊपर मंदिर परिसर में बने कमरे की छत गिर गई है। छत के मलबे में कई महिलाओं के दबने की जानकारी मिल रही है। इस हादसे में एक महिला मौत का निवाला बन गई है। हादसे की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची पुलिस रेस्क्यू अभियान शुरू करते हुए मलबे के नीचे दबे लोगों को निकालने में जुट गई है। सोमवार को शाहगंज के राधे वाली गली स्थित शिव मंदिर परिसर में अनेक श्रद्धालु महिलाएं एवं पुरुष पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचे थे। श्रावण मास का पांचवा सोमवार होने की वजह से शिव मंदिर में पूजा अर्चना करने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी।


इसी दौरान शिव मंदिर परिसर में बने कमरे की तक अचानक से भरभराकर नीचे आ गिरी। जैसे ही छत नीचे गिरी वैसे ही मंदिर में अफरा-तफरी मच गई। मंदिर में पूजा अर्चना करने के लिए पहुंची दर्जन भर से अधिक महिलाएं मलबे के नीचे दबी होना बताई जा रही है। स्थानीय नागरिकों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू करते हुए मलबे को हटाना आरंभ किया और कई लोगों को बाहर निकाल लिया।

इस हादसे में ज्योति नाम की महिला की मौत होने की जानकारी मिल रही है। बताया जा रहा है कि बारिश में पानी की वजह से मंदिर परिसर में बने कमरे की छत कमजोर हो गई थी जो आज भरभराकर नीचे आ गिरी है।

epmty
epmty
Top