बिहार की जनता वर्तमान सरकार से ऊब चुकी है: चिराग पासवान

बिहार की जनता वर्तमान सरकार से ऊब चुकी है: चिराग पासवान

गया। लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान ने शुक्रवार को एक बार फिर बिहार की नीतीश सरकार पर अप्रत्यक्ष हमला करते हुए कहा कि राज्य की जनता मौजूदा सरकार से पूरी तरह ऊब चुकी है और बदलाव चाहती है।

चिराग पासवान ने 'आशीर्वाद यात्रा' के क्रम में यहां आयोजित एक कार्यक्रम में कहा कि उनके पिता रामविलास पासवान "बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट" का जो नारा देकर गए हैं, उनके सपनों को पूरा करना पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। इसी के तहत आशीर्वाद यात्रा की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में अपार जन समर्थन मिल रहा है। राज्य के लोगों ने मन बना लिया है कि नीतीश सरकार को उखाड़ फेंकना है। यात्रा में मिला जन समर्थन यह दर्शाता है कि यह आंधी-तूफान अब रुकने वाला नहीं है।

लोजपा नेता ने कहा, " नीतीश सरकार के इशारे पर हमें डॉ. भीमराव अंबेडकर की मूर्ति पर माल्यार्पण नहीं करने दिया गया। यही स्थिति पटना में भी की गई। यह लोक जनशक्ति पार्टी का अपमान नहीं बल्कि भारत रत्न बाबा साहेब का अपमान है। जिसका बदला जनता जरूर लेगी।"


वार्ता

epmty
epmty
Top