सुहागसेज पर पहुंची दुल्हन की जोर से निकली चीख- कमरे की तरफ दौड़े..

सुहागसेज पर पहुंची दुल्हन की जोर से निकली चीख- कमरे की तरफ दौड़े..

मैनपुरी। सुहागरात के मौके पर सजी सेज पर बैठे दूल्हे के लिए दूध का गिलास लेकर पहुंची दुल्हन की अचानक से जोरदार चीख निकली। दुल्हन के हंगामे को देख कर भाग दौड़ करते हुए ससुराल वाले कमरे के भीतर पहुंचे। वहां पता चला कि दूल्हा नपुंसक है। इस मामले को लेकर हुई पंचायत के बाद मायके वाले लड़की को फिलहाल अपने घर लेकर चले गए हैं।

दरअसल मैनपुरी जनपद के किशनी थाना क्षेत्र के एक गांव में दुल्हन बनकर शुक्रवार को पहुंची युवती के अरमान सुहागरात के दिन ही टूटकर बुरी तरह से बिखर गए हैं। नवविवाहिता ने फोन पर सूचना देते हुए बुलाए गए मायके वालों को बताया कि उसका पति नपुंसक है। मामला थाने पहुंचा और वहां शनिवार की सवेरे तक पंचायत हुई। आखिरकार अंत में हुए फैसले के मुताबिक विवाहिता फिलहाल अपने मायके वालों के साथ चली गई है।

युवक की शादी इसी 2 मार्च को इटावा क्षेत्र की रहने वाली एक युवती के साथ हुई थी। शुक्रवार को विदा कराकर ससुराल लाई गई दुल्हन ने घर में हो रहे पूजा पाठ तथा अन्य रीति-रिवाजों को पूरा किया। नई बहू के घर में आने से चारों तरफ खुशियों का माहौल पसरा हुआ था। लेकिन रात को दुल्हन जब कमरे के भीतर पति के लिए दूध का गिलास लेकर गई तो कुछ देर बाद ही परिजनों के होश उड़ गए।

epmty
epmty
Top