भगवान राम का जीवन चरित्र प्रत्येक मनुष्य के लिए प्रेरणादायक

भगवान राम का जीवन चरित्र प्रत्येक मनुष्य के लिए प्रेरणादायक

लोनी। नगर पालिका क्षेत्र की अमर विहार कॉलोनी में आयोजित की जा रही श्री राम कथा में कथा व्यास ने भागवत पीठ से भगवान श्री राम के जीवन चरित्र का गुणगान करते हुए श्रद्धालुओं से कहा है कि वह भगवान राम के जीवन चरित्र को अपने भीतर आत्मसात करते हुए भगवान राम के पद चिन्हों पर चलें। इस दौरान कथा के यजमान अजय मिश्र ने भाजपा नेता ईश्वर मावी का फटका पहनाकर स्वागत किया।


नगर पालिका क्षेत्र की अमर विहार कालोनी में आयोजित की जा रही रामकथा में पहुंचे भाजपा नेता ईश्वर मावी ने कहा है कि भगवान श्री राम का जीवन मनुष्य को प्रेरणा देता है कि वह हमेशा मर्यादा में रहकर अपने जीवन को सार्थक बनाए। भगवान श्री राम कहते हैं कि बुराई चाहे कितनी भी ताकतवर हो उसका पतन निश्चित है और रावण का विनाश उसका जीता जागता उदाहरण है। इस अवसर पर भाजपा के पार्षद मांगेराम मावी, देवेंद्र मिश्र, अशोक भाटी, अमित धामा, रजनी देवी, पुष्पा देवी, राहुल बैसोया, आकाश मुखिया सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

epmty
epmty
Top