साजिद के हाथों बलि चढ़े अभागे दोनों बच्चों का हुआ अंतिम संस्कार

साजिद के हाथों बलि चढ़े अभागे दोनों बच्चों का हुआ अंतिम संस्कार

बदायूं। मकान के सामने सैलून चलाने वाले साजिद नाई के हाथों बलि चढ़े 12 वर्षीय आयुष और 6 वर्षीय आहान का भारी गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दोनों बच्चों को गंगा घाट पर दफनाते हुए आंख के तारों को परिजनों द्वारा अंतिम विदाई दी गई है। अंतिम संस्कार के समय मौके पर मौजूद हर व्यक्ति की आंखों से झर-झर आंसू बह रहे थे।

बुधवार को बदायूं की बाबा कॉलोनी में रहने वाले विनोद के 12 वर्षीय आयुष एवं 6 वर्षीय आहान का भारी गमगीन माहौल के बीच अंतिम संस्कार कर दिया गया है। दोनों बच्चों का मर्डर मंगलवार की देर शाम 5000 रुपए मांगने के लिए घर पहुंचे सामने ही सैलून चलाने वाले साजिद नाई ने उस्तरे तरह से गला रेतकर दिया था।

इससे पहले पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों बच्चों के शव घर पर लाये गए तो वहां पर बुरी तरह से कोहराम बच गया। कुछ देर बाद परिवार के लोग दोनों बच्चों के शव लेकर कछला स्थित गंगा घाट पर पहुंचे। जहां दोनों बच्चों का अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान घर से लेकर कछला घाट तक पूरे रास्ते बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

epmty
epmty
Top