सिर पड़ी दुल्हन के साथ 7 फेरे लेने से पहले ही दूल्हा हुआ फरार

सिर पड़ी दुल्हन के साथ 7 फेरे लेने से पहले ही दूल्हा हुआ फरार

लखीमपुर खीरी। सिर पड़ी दुल्हन के साथ सात फेरे लेने जाने से पहले ही दूल्हा घर छोड़कर फरार हो गया है। समय पर बारात नहीं पहुंचने से बुरी तरह से झल्लाए दुल्हन पक्ष के लोग अब कोतवाली में जाने की तैयारी कर रहे हैं।

दरअसल जनपद लखीमपुर के निघासन थाना क्षेत्र के गांव बिनौरा में रहने वाले प्रेमी प्रेमिका पिछले दिनों जब अपने अपने परिजनों से आंख बचाकर आपस में प्रेमालाप करने में लिप्त थे तो गांव वालों ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में दबोच लिया था।

मामला थाना कचहरी तक पहुंचने से पहले ही दोनों पक्ष प्रेमी प्रेमिका की शादी करने के लिए तैयार हो गए थे। आज बृहस्पतिवार का दिन इन दोनों प्रेमी प्रेमिका की शादी के लिए निर्धारित किया गया था। प्रेमिका के घर पर आने वाली बारात और दूल्हे के स्वागत की तैयारियां जोर शोर से की जा रही थी।

उधर दूल्हा पक्ष भी बारात लेकर लड़की पक्ष के दरवाजे पर जाने की तैयारियों में जुटा हुआ था। इसी बीच सिर पड़ी दुल्हन से पीछा छुड़ाने के लिए दूल्हा अचानक से फरार हो गया। लड़के के गायब होने की जानकारी जब दुल्हन पक्ष के बीच पहुंची तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई। भारी गहमागहमी के बीच अब लड़की पक्ष के लोग कोतवाली जाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

epmty
epmty
Top