शादी होने से पहले दूल्हा फरार, सूनी रह गई दुल्हन की मांग

गाजियाबाद। चल रहे शादी के सीजन में रोज एक से बढ़कर एक शादी के मामले सामने आते है, जिनमे से ज्यादातर मामले उत्तर प्रदेश के होते है। ऐसे ही आज फिर यूपी की एक शादी का नया मामला सामने आया है यहां पर शादी से कुछ घंटों पहले एक दूल्हा गायब हो गया और दुल्हन दूल्हे का इंतजार करती रह गई।
दरअसल शादी के चलते सीजन में उत्तर प्रदेश की एक और शादी का मामला सामने आया है। यहाँ पर शादी से कुछ घंटो पहले ही दूल्हा गायब हो गया, जिसके बाद परिजनों व सम्बन्धियों में ढूंढ का माहौल पैदा हो गया हुई। घटना की लड़की पक्ष के लोगो को भनक भी नहीं लगी जिस कारण लड़की वाले भी मुहरत के मुताबिक हॉल में पहुंच गए। हॉल में पहुंचने के बाद उनको दूल्हे के इस तरह से गायब होने की सूचना दी गई और लड़की वालो समझाया गया। अब दुल्हन और परिजन दूल्हे का शाम तक इंतजार करते रहे लेकिन दूल्हे की कोई खबर नहीं मिली।
शाम तक भी लड़के की खबर न मिलने पर शादी को कैंसिल कर दिया गया बताया जा रहा है दूल्हा शादी के लिए तैयार होने गया था लेकिन वह वापस लौटकर नहीं आया और वह उसको ढूंढते रह गए अब दूल्हे के फरार होने से दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है और दोनों पक्ष अपने अपने घर लौट गए।