लड़की को पहले प्रेम जाल में फंसाया- फिर धर्म परिवर्तन और गैंगरेप

लड़की को पहले प्रेम जाल में फंसाया- फिर धर्म परिवर्तन और गैंगरेप

बागपत। अल्पसंख्यक समुदाय के दो युवकों पर अनुसूचित जाति की लड़की को प्रेमजाल में फंसाकर उसका जबरन धर्म परिवर्तन कराते हुए सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में पुलिस ने भागदौड़ करते हुए मुख्य आरोपी और उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

सोमवार को पुलिस सूत्रों ने थाने में दर्ज रिपोर्ट के आधार पर बताया है कि बागपत कोतवाली क्षेत्र निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी को पहले से ही शादीशुदा 26 वर्षीय शहजाद नामक युवक ने अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। उसके बाद किशोरी के साथ कई बार दुष्कर्म किया गया। जिससे वह गर्भवती हो गई। मामले का पता चलने पर शहजाद के परिजनों ने कई बार किशोरी का गर्भपात कराने की कोशिश की। गर्भपात कराने का विरोध करने पर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।

लड़की के परिजनों का आरोप है कि दबाव बनाने पर शहजाद ने पिछली 6 जुलाई को शादी करने के बहाने उनकी बेटी को अपने घर बुलाया और उसे बंधक बना लिया। आरोप है कि 8 जुलाई को शहजाद के भाई बिलाल और फरमान ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजनों का दावा है कि लड़की पिछली 10 जुलाई को अपने घर पहुंची। उस समय वह बहुत बुरी तरह से डरी हुई थी। तबीयत खराब होने पर दवाई लाकर दी गई। गत 17 जुलाई को हालत बिगड़ने पर डॉक्टर के पास ले जाने की जिद की तो बेटी ने स्वयं के गर्भवती होने की जानकारी दी। उसने यह भी आरोप लगाया कि शादी करने के बहाने एक साल पहले उसका धर्मांतरण भी कराया गया था और उसे जबरदस्ती गाय का मांस खिलाया गया। कोतवाली प्रभारी एसएस सिरोही का कहना है कि इस मामले में नामजद सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। मुख्य आरोपी शहजाद के अलावा उसकी मां गुलफशा और पिता हारुन को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।

epmty
epmty
Top