काल बनकर चक्की में उतरा करंट ले गया एक ही परिवार के 4 लोगों की जान

काल बनकर चक्की में उतरा करंट ले गया एक ही परिवार के 4 लोगों की जान

नई दिल्ली। आटा चक्की के भीतर उतरा करंट एक ही परिवार के चार लोगों की जान को अपने साथ लेकर चला गया है। मरने वालों में महिला और उसके ससुर के अलावा दो बच्चे भी शामिल हैं जो मां को करंट लगने के बाद मौके पर पहुंचे थे। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में सन्नाटा सा पसर गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। राजस्थान के बाड़मेर जिले के शिव थाना क्षेत्र के गांव आरंग के रहने वाले अर्जुन सिंह ने अपने घर में आटा चक्की लगा रखी थी। शुक्रवार की देर रात आटा चक्की में किसी तरह करंट उतर गया। जैसे ही चक्की मालकिन आटा चक्की के समीप पहुंची तो वह करंट की चपेट में आ गई। मां को करंट से तड़पता देख बच्चे भी उसके नजदीक पहुंच गए और वह भी करंट की चपेट में आ गये।


इन सभी को बचाने के लिए जैसे ही महिला के ससुर हठे सिंह ने बिजली के करंट से झुलस रही महिला और दोनों बच्चों को छुड़ाने के प्रयास किये तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। हादसे के समय मकान मालिक अर्जुन सिंह घर से बाहर गया हुआ था। काफी समय बाद जब इस हौलनाक हादसे की जानकारी मिली तो गांव में सन्नाटा पसर गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में पहुंची पुलिस ने मामले की गहनता के साथ छानबीन की। पुलिस ने चारों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं।

सर्किल अफसर अनिल सारण ने बताया है कि मां को करंट लगने के बाद दोनों बच्चे महिला के पास पहुंच गए थे जो करंट की चपेट में आ गये। मां और उसके बच्चों को बचाने के लिए जब महिला का ससुर मौके पर पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से चारों लोगों की मौत हो गई है।

epmty
epmty
Top