कोरोना को मात-सांसद आजम खां की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई

कोरोना को मात-सांसद आजम खां की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई

लखनऊ। काफी लंबे समय के बाद आज सांसद आजम खां ने कोरोना को मात दे दी है। आज उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव आई है। अब हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। डॉक्टर उन्हें जल्द आईसीसी से सामान्य वार्ड में शिफ्ट कर देंगे। अब उनका ऑक्सीजन लेवल भी पहले से बेहतर बताया जा रहा है।

विदित हो कि रामपुर जेल में बंद सांसद एवं पूर्व मंत्री आजम खां के बेटे अब्दुल्लाह खान दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। और दोनों का अस्पताल में इलाज चल रहा था। 9 मई को कोरोना संक्रमण की वजह से आजम के खां की तबीयत अधिक बिगड़ गई थी। जिसके बाद सीतापुर जेल प्रशासन ने उन्हें व उनके बेटे को मेदांता में भर्ती कराया था।

2 दिन पूर्व भी सांसद आजम खां की तबीयत इतनी बिगड़ गई थी कि उनको ऑक्सीजन सपोर्ट भी देना पड़ा था। एक बार तो डॉक्टर ने यह तक बोला था कि उनकी हालत ठीक नहीं है,मगर नियंत्रण में है। आजम खां कोविड़ फाइब्रोसिस और कैविटी के चलते फेफड़ों में संक्रमण की दिक्कत हुई थी। जिसकी वजह से उनके गुर्दे में दिक्कत बढ़ गई थी। अब उनकी सेहत नियंत्रण में है। विशेष डॉक्टर की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। जल्द ही उन्हें आईसीयू वार्ड से जनरल वार्ड में शिफ्ट कर दिया जाएगा।

मेदांता हॉस्पिटल के निदेशक डॉक्टर कपूर के अनुसार आजम खां की हालत में काफी सुधार है। कोविड-19 रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है। अब उन्हें आईसीसी वार्ड सामान्य वार्ड में शिफ्ट किया जाएगा। गुर्दा रोग विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा है।

epmty
epmty
Top