पंचायत में उछाला सिक्का- टॉस जीतने वाली ने की शादी की पिच पर बेटिंग

पंचायत में उछाला सिक्का- टॉस जीतने वाली ने की शादी की पिच पर बेटिंग
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

बेंगलरू। अक्सर देखा जाता है कि प्रेम-प्रसंग के मामले सामने आते रहते हैं। लेकिन एक मामला ऐसा सामने आया है जहां शादी के लिये टॉस की गई। एक लड़का का दो लड़कियों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब दोनों लड़कियों को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने लड़के पर शादी का दबाव बनाया। एक लड़के से दोनों लड़की की शादी कराना संभव नहीं था। बाद में ग्रामीणों की पंचायत बुलाई गई और पंचायत में टॉस उछाला गया और टॉस जीतने वाले लड़की के साथ उसका विवाह करा दिया गया।

मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक के हासन जनपद के एक गांव के रहने वाले एक लड़के का दो लड़कियों से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब लड़कियों को हकीकत का पता चला, तो दोनों ने शादी की जिद प्रारंभ कर दी। इसी दौरान एक लड़की ने तो यह भी कह दिया कि अगर उसकी शादी इस लड़के से नहीं हुई तो वह आत्महत्या कर लेगी और उसने इसका प्रयास भी किया। मामले को तूल पकड़ता हुआ देख वहां के लोगों ने पंचायत बुलाई। पंचायत में तय हुआ कि जो टॉस जीत जायेगा उसका विवाह इस लड़के से हो जायेगा। इस दौरान लड़के ने अपनी कोई इच्छी नहीं जताई। पंचायत के लोगों ने एक समझोते पर तीनों से हस्ताक्षर करा लिये थे और कहा गया था कि हारने के बाद कोई मीडिया, पुलिस और कोर्ट कहीं नही जायेगी। तीनों की सहमति होने के पश्चात टॉस किया गया। टॉस उछाली गई और आत्हत्या का प्रयास करने वाली लड़की टॉस जीत गई और दूसरी लड़की हारने पर गुस्सा आ गया और उसने युवक को जोरदार थप्पड़ जड़ दिया। पंचायत के लोगों ने टॉस जीतने वाली लड़की की शादी करा दी।



epmty
epmty
Top