चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों की बस खाई में गिरी- तीन की हालत गंभीर

चुनाव ड्यूटी से लौट रहे जवानों की बस खाई में गिरी- तीन की हालत गंभीर

बस्तर। चुनाव ड्यूटी करने के बाद वापस लौट रहे जवानों की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खाई में जाकर पलट गई। इस हादसे में घायल हुए 10 जवानों में से तीन की हालत गंभीर होना बताई गई है।

रविवार को बस्तर जनपद के कोडेनार थाना क्षेत्र में हुए हादसे में जगदलपुर से चुनाव ड्यूटी करके लौट रहे सुरक्षा बलों के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होने की वजह से पलट गई है। यह हादसा डिलमिली गांव के पास उस समय हुआ, जब जवानों को लेकर लौट रही बस के सामने एक बैल आ गया था। गोवंश को बचाने की कोशिश में जवानों से भा्री यह बस सड़क से नीचे उतर गई और बेकाबू होकर पलट गई।

जानकारी मिल रही है कि हादसे के समय बस के भीतर 30 से भी ज्यादा जवान सवार थे। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों द्वारा बस के पीछे का शीशा तोड़कर जवानों को बाहर निकाला गया है। घायल हुए सभी जवान डिमरापाल के हॉस्पिटल में ले जाकर भर्ती कराए गए हैं। 10 जवानों में से तीन जवानों की हालत गंभीर होना बताई गई है।

epmty
epmty
Top