दुल्हन ने उल्टी गंगा बहाई-दूल्हे राजा से मांगा दहेज- बारात वापस लौटाई

दुल्हन ने उल्टी गंगा बहाई-दूल्हे राजा से मांगा दहेज- बारात वापस लौटाई

कानपुर देहात। आमतौर पर दुल्हन पक्ष की ओर से शादी में भारी दान दहेज देकर अपनी बेटी को ससुराल के लिए विदा किया जाता है। परंतु कानपुर देहात में हाथों में मेहंदी सजाकर कमरे में बैठी दुल्हन ने फेरे लेने से पहले अपनी इच्छा जताते हुए दहेज में भारी भरकम जेवरात मांगे और पूर्ति नहीं होने पर फेरे लेने से इंकार कर दिया। मामला थाने पहुंचने के बावजूद दुल्हन जेवरात मिले बगैर फेरे लेने को तैयार नहीं हुई, परिणाम स्वरूप बारात को बैरंग ही वापस लौटना पड़ा।

दरअसल कानपुर देहात जनपद के सिकंदरा थाना क्षेत्र के गांव बनवारीपुर का रहने वाला कृष्ण मुरारी पुत्र लालाराम मानपुर गांव में श्याम नारायण की बेटी से शादी करने के लिए बारात लेकर पहुंचा था। धूमधाम के साथ पहुंची बारात का लड़की पक्ष की ओर से स्वागत सत्कार किया गया। शादी की रस्में शुरू हो गई तो चढ़ाव की रस्म के दौरान मंडप के नीचे हंगामा हो गया। लड़के पक्ष की ओर से दिए गए जेवरात जब दुल्हन पक्ष को कम लगे तो महिलाओं में इसे लेकर खुसर पुसर शुरू हो गई।

कम जेवर लाने की बात दुल्हन तक पहुंच गई, बस फिर क्या था दुल्हन ने कम जेवरात देख दूल्हे से फेरे लेने से इनकार कर दिया। रिश्तेदारों ने उसे काफी समझाया लेकिन वह शादी के लिए तैयार नहीं हुई ल्हन द्वारा शादी से इंकार कर दिए जाने पर दूल्हे पक्ष के लोग थाने पहुंच गए और दहेज को लेकर शिकायत कर दी। पुलिस द्वारा लड़की पक्ष को थाने बुलवाया गया, जहां दोनों पक्षों को बैठाकर बातचीत की गई। लेकिन लड़की ने किसी की बात नहीं मानी और शादी करने से इंकार कर दिया। बाद में दूल्हा पर बगैर दुल्हन के ही बारात वापस लेकर लौट गया। वैडिंग

epmty
epmty
Top