मंडप में जाकर दुल्हन ने शादी से क्यों किया इंकार, अगली सुबह.....

मंडप में जाकर दुल्हन ने शादी से क्यों किया इंकार, अगली सुबह.....

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की एक ओर शादी चर्चा का विषय बन चुकी है। यहां पर हो रही एक शादी में दुल्हन ने मंडप में बैठने से पहले ही शादी से इंकार कर दिया। इस घटना के अगले सुबह ही कुछ ऐसा हुआ जिसे देख सब दंग रह गए।

दरअसल आजकल की शादियों में कुछ ना कुछ ऐसा होता है। जिससे एक न एक शादी हर दिन चर्चा का विषय बन जाती है। ऐसे ही उत्तर प्रदेश के प्रयागराज की एक बरात बैंड बाजे के साथ बरात घर पहुंची। जहां बरात का खूब धूमधाम से स्वागत किया गया लेकिन जब शादी में फेरो के लिए दुल्हन को नीचे लाया गया और मंडप के में बैठने के लिए कहा गया, तो दुल्हन ने शादी से मंडप में ही साफ इंकार कर दिया। दुल्हन के द्वारा मंडप में इस तरह से शादी से इंकार कर देने पर हर कोई आश्चर्यचकित हो गया।

बताया जा रहा है, बेटी के इस तरह से शादी से इनकार होने पर दुल्हन के माता–पिता काफी चिंतित हो गए। जिसके कारण दोनों ने मिलकर बेटी को बार-बार शादी के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन जिद्दी दुल्हन नहीं मानी और मंडप को छोड़कर अपने रूम में चली गई। दुल्हन के इस फैसले से दोनों पक्षों के बीच खूब विवाद होने लगा। जिसके बाद वहां मौजूद कुछ लोगों ने हो रहे हंगामे की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत करा दिया। जिसके बाद सभी बराती बिना दुल्हन लिए ही अपने–अपने घर लौट गए। शादी में हुई घटना के बाद अगली ही सुबह दुल्हन का प्रेमी उसके घर आया और लड़की के गले में माला डालकर और उससे शादी कर अपने साथ ले गया।

epmty
epmty
Top