शादी के दूसरे दिन गजब का काम करके भागी दुल्हन ने तीसरे दिन देखी जेल

शादी के दूसरे दिन गजब का काम करके भागी दुल्हन ने तीसरे दिन देखी जेल
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

आगरा। शादी रचाकर ससुराल पहुंची नई नवेली दुल्हन ने पहली रात सुहागरात मनाने के बाद दूसरे दिन ऐसा काम कर दिया कि उसे ससुराल से भागना पड़ा। पीड़ित पति और परिजनों की शिकायत के बाद दौड़ धूप में लगी पुलिस ने तीसरे ही दिन ससुराल से भागी नई नवेली दुल्हन को गिरफ्तार करते हुए उसे जेल की सैर करा दी।

बृहस्पतिवार को ट्रांस यमुना थाना प्रभारी सोमेश विकल ने बताया है है कि थाना क्षेत्र के नगला रामबल के रहने वाले अनिल कुमार की शादी 18 दिसंबर को मंदिर के भीतर संपन्न हुई थी। अनिल ने शादी रचाने के लिए अपने परिचित राजेश कुमार दोहरे से कोई अच्छी सी दुल्हन दिलवाने के लिए कहा था। राजेश ने सासनी हाथरस के रहने वाले सुनील से अनिल को मिलवाया। सुनील ने उसकी पहचान प्रदीप नामक युवक से कराई, जिसने उसे लड़की दिखाते हुए बताया कि इसका नाम माही उर्फ रजनी है। दोनों ने एक दूसरे को पसंद कर लिया। प्रदीप ने बताया कि लड़की गरीब घर से है, लिहाजा दोनों तरफ का खर्चा लड़के पक्ष को ही उठाना पड़ेगा। दुल्हन की चाह में अनिल खर्चा उठाने को तैयार हो गया और उसने हाथों-हाथ शादी खर्च के लिए 70000 रुपए भी दे दिए। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक 18 दिसंबर को अनिल मंदिर में शादी करके अपनी नई नवेली दुल्हन को घर ले आया। शादी के दूसरे दिन ही दुल्हन ने खुद के बीमार होने का ड्रामा करते हुए दवा लेने के बहाने पति के साथ घर से निकल गई। हाथरस रोड पर ले जाने के बाद वहां पर पहले से मौजूद प्रदीप के साथ दुल्हन फरार हो गई। पीड़ित अनिल और उसके परिजनों की सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने दौड़ धूप करते हुए मूल रूप से मुरादाबाद के कटघर की रहने वाली नई नवेली दुल्हन को दबोच लिया। पुलिस हिरासत में की गई पूछताछ के दौरान नई नवेली दुल्हन ने बताया है कि उसने रूपयों के लिए अनिल के साथ शादी की थी। 70000 रुपए में उसका भी हिस्सा था। गिरफ्तार की गई दुल्हन को पुलिस ने अदालत में पेश किया तो पुलिस ने अदालत के सम्मुख तर्क दिया कि गिरफ्तार की गई लड़की का पता सही नहीं है, अगर थाने से जमानत दे दी गई तो यह दोबारा से कोई ना कोई कांड कर देगी। इसी आधार पर अदालत ने आरोपी दुल्हन को जेल भेज दिया है।

  • whatsapp
  • Telegram
  • koo
epmty
epmty
Top