दूल्हे को देख बिफरी दुल्हन- बाद में रिजेक्ट युवक से लिए फेरे

दूल्हे को देख बिफरी दुल्हन- बाद में रिजेक्ट युवक से लिए फेरे
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

आगरा। बैंड बाजे और डीजे के धूम-धड़ाके के बीच घोड़ी पर बैठ कर बारात लेकर पहुंचे दूल्हे को देखकर बुरी तरह से बिफरी दुल्हन ने स्टेज पर जाने से इनकार करते हुए उसके साथ शादी करने से मना कर दिया। घंटों की मान मनोव्वल के बाद जब दुल्हन उससे शादी करने को तैयार नहीं हुई तो बाद में उस युवक के साथ दुल्हन ने सात फेरे लिए जिसके साथ पहले शादी टूट चुकी थी।

दरअसल बरहन थाना क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी फिरोजाबाद जनपद के नारखी थाना क्षेत्र के पचमानपुर शाहपुर के रहने वाले युवक के साथ तय हुई थी, किसी बात पर 1 सप्ताह पहले इस युवक के साथ रिश्ता टूट गया था। लड़की पक्ष ने आनन-फानन में उसकी शादी ताजगंज थाना क्षेत्र के रहने वाले युवक के साथ तय कर दी। निर्धारित तिथि पर दूल्हा हंसी खुशी के साथ बारात लेकर गांव में पहुंचा। लड़का और लड़की पक्ष के घर में खुशियों का माहौल था। घुड़चढ़ी की रस्म भी बारात द्वारा धूमधाम के साथ की गई थी।

इसके बाद जयमाला के लिए सजाये गए स्टेज पर जब दुल्हन को बुलाया गया तो उसने दूल्हे के साथ शादी करने से इनकार कर दिया। क्योंकि घोड़े पर बैठे दूल्हे को लड़की ने देख लिया था जो उसे पसंद नहीं आया। लड़की के इंकार के बाद चारों तरफ सन्नाटा पसर गया। लड़का और लड़की पक्ष के लोग दुल्हन को समझाते रहे, लेकिन वह उसके साथ शादी करने को तैयार नहीं हुई, जिसके चलते दूल्हा बारात लेकर वापस लौट गया। बाद में उस युवक के साथ लड़की की शादी की गई जिसके साथ पहले रिश्ता टूट गया था।

epmty
epmty
Top