सुहाग सेज पर पहुंचने से पहले ही रोते हुए शादी तोड़ मायके लौटी दुल्हन

सुहाग सेज पर पहुंचने से पहले ही रोते हुए शादी तोड़ मायके लौटी दुल्हन

बनारस। अदालत के सम्मुख बाकायदा शादी करके सात जन्मों के बंधन का संकल्प लेने वाली दुल्हन सात जन्मों के बंधन को 7 घंटे के भीतर रास्ते में ही ब्रेक करके ससुराल जाने से पहले ही वापस मायके लौटकर आ गई है। दूल्हा सुुहाग सेज पर पहुंचने से पहले ही साथ आ रही पत्नी के बगैर ही अपने घर लौटने को मजबूर हुआ है। इस मामले को लेकर अब लोग चटखारे लेते हुए इस जानकारी को एक दूसरे के साथ साझा कर रहे हैं।

दरअसल उत्तर प्रदेश के बनारस की रहने वाली लड़की वैष्णवी की शादी राजस्थान के बीकानेर में रहने वाले रवि के साथ तय हुई थी। इसी बृहस्पतिवार को रवि बीकानेर से बारात लेकर वाराणसी पहुंचा। लड़का और लड़की पक्ष ने शादी के अधिक खर्च से बचने के लिए लड़का लड़की की अदालत में शादी कराई और बाद में अग्नि के सात फेरे लेकर दोनों शादी के सात जन्मों के बंधन में बंध गए। दुल्हन की जब विदाई की बारी आई तो वह मायके वालों के साथ रोते हुए गले मिलकर अपने होने वाले जीवन साथी के साथ 1300 किलोमीटर की दूरी की यात्रा पर ससुराल के लिये चल दी। लेकिन ससुराल पहुंचने से पहले ही इनोवा कार में सवार होकर बीकानेर जा रहे दुल्हन का धैर्य जवाब दे गया। तकरीबन 7 घंटे के सफर के दौरान 400 किलोमीटर की दूरी तय कर चुकी दुल्हन कानपुर के सरसोल इलाके में पहुंचने के बाद पेट्रोल पंप के पास अपने जीवन साथी के साथ स्की और दोेनों ने चाय नाश्ता किया। कुछ देर बाद कार के चलते ही वैष्णवी जोर जोर से रोने लगी। उसे रोते हुए देखकर पेट्रोल पंप पर मौजूद पीआरवी वेन के पुलिसकर्मी उसके पास पहुंचे और उससे रोने के संबंध में पूछताछ करने लगे।

इस दौरान दुल्हन ने कहा कि शादी से पहले रवि और उसके परिवार वालों ने कहा था कि हम प्रयागराज में रहते हैं। लेकिन अब यह लोग मुझे लेकर बीकानेर जा रहे हैं। 7 घंटे से कार के भीतर बैठी हूं और बुरी तरह से थक गई हूं। अब और आगे जाने की हिम्मत नहीं है। मुझे अभी इसी समय यह शादी तोड़नी है। मुझे इतनी दूर शादी करके नहीं जाना है। मैं अपनी मां के इर्द-गिर्द ही रहना चाहती हूं। दुल्हन के इस दो टूक जवाब को सुनकर पुलिसकर्मी भी चौंके। दुल्हन समेत सभी लोगों को महाराजपुर थाने ले जाया गया। जहां वैष्णवी ने आगे जाने से इंकार कर दिया और अपनी मां को फोन कॉल करते हुए सारी बात बताई बेटी के इंकार पर उसकी मर्जी के खिलाफ मां ने भी शादी तोड़ दी। पुलिस ने दूल्हा-दुल्हन को आमने-सामने बैठाकर समझाने की कोशिश की लेकिन दुल्हन अपनी जिद पर अड़ी रही। अंततः दूल्हा बगैर दुल्हा उसे वहीं छोडकर बीकानेर के लिए रवाना हो गया।

epmty
epmty
Top