मंडप पर हुआ करार- कागजात पर दुल्हन ने साइन कर दूल्हे को दी यह अनुमति

मंडप पर हुआ करार- कागजात पर दुल्हन ने साइन कर दूल्हे को दी यह अनुमति

नई दिल्ली। भारत की शादियों में कुछ ना कुछ अपनी ओर आर्कषण का केन्द्र बन ही जाता है। तमिलनाडु में हुई शादी के दौरान दूल्हा और दुल्हन के बीच करार हुआ, जिस पर पत्नि के साइन कर दूल्हे को इस चीज की अनुमति दी।

मिली जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के मदुरै के निवासी हरिप्रसाद नामक व्यक्ति की शादी पूजा नामक लड़की से हो रही थी। इसी बीच मंडप में दूल्हे ने दुल्हन को एक कागज देते हुए उस पर सिग्नेचर करने के लिये कहा, जिसके बाद दुल्हन ने भी उस कागज पर प्रसन्न होकर साइन कर दिया। दूल्हे और दुल्हन के बीच किये गये करार में लिखा कि मैं पूजा हरिप्रसाद को हफ्ते में शनिवार और रविवार को सुपरस्टार क्रिकेट टीम के लिए क्रिकेट खेलने की इजाजत देती हूं। उनके द्वारा किये गये करार के कागजात पर पत्नि के साइन करते हुए दूल्हे के दोस्त हंसने लगे। इसके बाद दूल्हा और दुल्हन की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस फोटो को देखकर यूजर्स विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रियाएं पेश कर रहे हैं।

epmty
epmty
Top