बिजली विभाग के टेंपरेरी कर्मचारियों की निकली लॉटरी-होंगे परमानेंट

बिजली विभाग के टेंपरेरी कर्मचारियों की निकली लॉटरी-होंगे परमानेंट

नई दिल्ली। बिजली विभाग में काम कर रहे अस्थाई कर्मचारियों को जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल की ओर से बड़ा तोहफा देते हुए उन्हें नियमित करने को अपनी स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिससे तकरीबन 12,000 से अधिक कर्मचारियों के लाभान्वित होने की उम्मीद की जा रही है।

जम्मू कश्मीर में विद्युत विभाग में काम कर रहे टेंपरेरी कर्मचारियों को नियमित करने की बाबत सरकार की ओर से अपनी मंजूरी दे दी गई है। उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने टेंपरेरी कर्मचारियों के नियमितीकरण के लिए भर्ती नियम को स्वीकृति प्रदान कर दी है। बताया जा रहा है कि सरकार की ओर से लिए गए इस फैसले के बाद तकरीबन 12000 से भी अधिक कर्मचारी लाभान्वित होंगे। विभाग में अब स्थाई एवं अस्थाई कर्मी तथा कैजुअल सीजनल कर्मचारी नहीं रह जाएंगे। सरकारी प्रवक्ता के अनुसार उप राज्यपाल की ओर से ऊर्जा विकास विभाग में काम कर रहे स्थाई कर्मियों के भर्ती नियमों को अपनी मंजूरी दे दी गई है। सभी को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के रिक्त पड़े पदों पर नियमित किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2018 में सीजनल कर्मचारियों की नियुक्ति पर राज्य में पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया था। इससे वर्ष 2012 में रिक्त पदों पर नियमितीकरण के फैसले के बाद भी पीडीएल टीडीएल कर्मचारियों का भविष्य अधर में लटक गया था। ऊर्जा विभाग को वर्ष 2019 में विभिन्न कारपोरेशन में बदल दिया गया था।

epmty
epmty
Top