महिला के ऊपर पलट गई टैंपो गाड़ी, महिला की मौत

महिला के ऊपर पलट गई टैंपो गाड़ी, महिला की मौत

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला की पर्यटन नगरी मनाली में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। इस हादसे में महिला की मौत हो गई।

दरअसल कुल्लू-मनाली नेशनल हाईवे पर वोल्वो बस स्टैंड मनाली के पास ही एक महिला सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान एक टैंपो वहां से गुजरा। यह टैंपो मनाली से पतलीकूहल की ओर जा रहा था। जैसे ही यह टैंपो महिला के पास पहुंचा, तो अचानक से महिला के ऊपर ही पलट गया। टैंपो (छोटा हाथी) के पलटने से महिला उसके नीचे दब गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे और कड़ी मेहनत के बाद महिला को टैंपो के नीचे से निकाला। महिला को तुरंत ही अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला ने दम तोड़ दिया।

मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगामी जांच शुरू कर दी है। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। मृतक महिला नेपाली मूल की बताई जा रही है। महिला की पहचान धनसेरी पत्नी नैन सिंह के रूप में हुई है। यह महिला वोल्वो बस स्टैंड से मनाली शहर की ओर आने वाले पुराने हाईवे पर किनारे खड़ी थी। इसी दौरान उसके ऊपर टैंपों पलट गया।

वार्ता

epmty
epmty
Top