गंगा घाट पर स्नान करने गया किशोर डूबा

गंगा घाट पर स्नान करने गया किशोर डूबा

रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के सरेनी इलाके के गंगा घाट पर दोस्तो के साथ आज नदी में स्नान करने गया किशोर डूब गया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार मंगलवार को वसन्त पंचमी पर सरेनी इलाके में 17 वर्षीय आशीष कुमार त्रिवेदी अपने दोस्तो के साथ गेगासो स्थित गंगा में नहाने गया। उन्होंने बताया कि गंगा घाट पर नहाते समय वह देखते ही देखते अचानक ओझल हो गया।

उन्होंने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस गोताखोरों को लेकर मौके पर पहुंची और जाल लगाकर किशोर की तलाश शुरु की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। अंतिम बार किशोर को जिस जगह देखा गया वहां काफी गहराई है। अनुमान है कि किशोर नदी के तल में चला गया। किशोर की तलाश जारी है।

वार्ता

epmty
epmty
Top