अटकी सांसे -130 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम बच्चा

अटकी सांसे -130 फीट गहरे बोरवेल में गिरा 3 साल का मासूम बच्चा

आगरा। खेलते खेलते 3 वर्ष के मासूम बच्चा 130 फीट गहरे बोरवेल में गिर गया। बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए ऑपरेशन शुरू कर देगा। स्वास्थ्य की टीम ने मौके पर पहुंचकर बोरवेल में ऑक्सीजन गैस की सप्लाई शुरू कर दी है। बोरवेल में स्वास्थ विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर ऑक्सीजन की सप्लाई को शुरू कर दी है। वहीं रेस्क्यू के लिए सेना और एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच रही है।


मामला आगरा जनपद के निबोहरा थाना क्षेत्र के गांव धरियाई का है। बच्चे की जिंदगी बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। बच्चे के 3 साल के बच्चे की बोरवेल में फंसे होने के बाद आसपास के क्षेत्र में हड़कंप का माहौल है। ग्रामीणों की काफी भीड़ एकत्रित हो चुकी है। बच्चे की बोरवैल में फंसे होने के कारण परिजनों की सांस अटकी हुई है।

धरियाई गांव निवासी किसान छोटेलाल के घर के सामने ही खेतों की सिंचाई को सबमर्सिवल पिछले दिनों खराब हो गई थी। छोटेलाल ने दो दिन पहले इसमें से पाइप खिंचवा लिए थे। एक फीट की परिधि में सबमर्सिवल का 130 फीट गहरा बोरवेल है। पाइप निकालने के बाद इसे खुला छोड़ दिया। सोमवार सुबह 7.30 बजे बोरवैल के पास बच्चे खेल रहे थे। तभी छोटेलाल का तीन वर्षीय बेटा शिवा इसमें गिर गया। साथ में खेल रहे बच्चों ने स्वजन को बताया। इसके बाद खलबली मच गई।

स्थानीय लोगों ने बोरवेल में रस्सी डालकर उसकी गहराई और बच्चे की प्रतिक्रिया का अंदाजा लगाया। 95 फीट पर जाकर रस्सी अटक गई। खींचने पर खिंच नहीं रही थी। इसको बच्चे की प्रतिक्रिया माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बच्चा अभी जिंदा है। बोरवैल में आक्सीजन की कमी न हो, इसलिए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सिलेंडर से आक्सीजन की सप्लाई शुरू कर दी है। वहीं बोरवेल से बच्चे को निकालने के लिए अब पुलिस प्रशासन ने सेना और नेशनल डिजास्टर रेस्पोंस फोर्स यानी एनडीआरएफ की टीमें बुलाई हैं। ये टीमें अब रेस्क्यू आपरेशन चलाएंगी।

पुलिस अब नाइट विजन वाले सीसीटीवी कैमरे बोरवेल में फंसाने का इंतजाम कर रही है। इसकी मदद से बच्चे की हालत देखी जा सकेगी। बच्चा कहां अटका है? उसकी शरीर की स्थिति कैसी है? इसकी जानकारी इससे हो सकेगी।

epmty
epmty
Top