33 साल बाद स्टेट को मिलेगा ब्राह्मण मुख्यमंत्री - शपथ ग्रहण आज

33 साल बाद स्टेट को मिलेगा ब्राह्मण मुख्यमंत्री - शपथ ग्रहण आज

जयपुर। राजस्थान में बहुमत मिलने के बाद भजनलाल शर्मा को नए मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ दिलाई जाएगी। 34 साल बाद राजस्थान में ब्राह्मण के सिर पर मुख्यमंत्री की ताजपोशी होगी।

गौरतलब है कि राजस्थान विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने कांग्रेस को हराते हुए बहुमत हासिल कर लिया था। कई दिन तक मुख्यमंत्री बनाने को लेकर भाजपा में गहमा गहमी रही, अंत में भाजपा हाई कमान ने सांगानेर विधानसभा सीट से पहली बार विधानसभा चुनाव जीते भजन लाल शर्मा की राजस्थान के नए मुख्यमंत्री के रूप में घोषणा कर दी। भजन लाल शर्मा के मुख्यमंत्री बनने की घोषणा के बाद आज राजस्थान में मुख्यमंत्री तथा मंत्रिमंडल का शपथ ग्रहण समारोह होगा जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित भाजपा के दिग्गज नेता भाग लेंगे।

आज भजनलाल शर्मा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेते ही 34 साल बाद राजस्थान में ब्राह्मण मुख्यमंत्री की वापसी होगी। गौरतलब है कि 1990 में कांग्रेस के हरिदेव जोशी राजस्थान में आखिरी ब्राह्मण मुख्यमंत्री के रूप में काम कर रहे थे तब से 2023 के विधानसभा चुनाव तक राजस्थान में किसी भी ब्राह्मण चेहरे को मुख्यमंत्री के रूप में काम करने का मौका नहीं मिला।

मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर जिले के अटारी गांव में जन्म लेने वाले भजन लाल शर्मा साल 2000 में अपने गांव के सरपंच चुने गए थे। उसके ठीक 23 साल बाद अब भजनलाल शर्मा राजस्थान के नए मुख्यमंत्री होंगे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े भजन लाल शर्मा भरतपुर में भाजपा के जिला अध्यक्ष तथा राजस्थान में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष तथा महामंत्री के रूप में भी काम करते रहे है। अब वह पहली बार सांगानेर विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर विधायक बने और भाजपा आला कमान ने उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें राजस्थान की बागडोर सौंप दी है।

epmty
epmty
Top