टीम इंडिया की जीत के लिए सिद्धिविनायक मंदिर में विशेष पूजा- महाकाल..

उज्जैन। t20 वर्ल्ड कप में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए पूजा पाठ और प्रार्थनाएं देश भर में की जा रही है। महाकाल मंदिर परिसर में स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में गणपति अथर्व शीर्ष पाठ करते हुए टीम इंडिया की जीत की कामनाएं की गई।।
शनिवार को उज्जैन के महाकाल मंदिर परिसर में स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर में किए गए गणपति अथर्व शीर्ष पाठ को संपन्न कराते हुए मंदिर के पुजारी ने कहा है कि देश का हर नागरिक केवल इस बात को चाहता है कि इस मर्तबा भारतीय क्रिकेट टीम विश्व कप लेकर अपने वतन वापस लौटे। इसलिए भगवान महाकाल एवं सिद्धि विनायक गणेश से भारतीय टीम की जीत की प्रार्थना की गई है।।
उन्होंने बताया है कि पूजा करने के लिए सिद्धिविनायक मंदिर में आए श्रद्धालु इस दौरान अपने साथ टीम इंडिया का फोटो भी लेकर आए थे।
इसके अलावा जबलपुर में भाजपा पार्षद कमलेश अग्रवाल ने विजयनगर स्थित दुर्गा मंदिर में कार्य कर्ताओं के साथ पहुंचकर भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए पूजा अर्चना करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की।