अडे रहे जमे रहे सपाई-बूथों पर वोट भी खूब बनवाई

अडे रहे जमे रहे सपाई-बूथों पर वोट भी खूब बनवाई

मुजफ्फरनगर। जिलाध्यक्ष ज़िया चौधरी और महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी व वरिष्ठ सपा नेताओं की रणनीति पर चलते हुए वोटर बनाओ अभियान में सपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता आज अपने अपने मतदान स्थलों पर डटे रहे।

शुक्रवार चुनाव आयोग द्वारा प्रशासन के सहयोग से चलाए गए वोट बनवाओ अभियान के तहत महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने जनता कन्या इंटर कालेज केवलपुरी व नगर पालिका कन्या पाठशाला पर अपने समर्थकों के साथ स्वयं कमान सम्भालते हुए नई व छूटी तथा संशोधन वोट बनवाने पर जोर दिया।


जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह कोरी ने सपा कार्यकर्ता मौहम्मद मेहंदी व अन्य के साथ ग्राम सन्धावली, सपा जिला उपाध्यक्ष धर्मेन्द्र पँवार नीटू नई मंडी, पवन बंसल कृष्णापूरी मतदान केंद्र सपा जिला उपाध्यक्ष रोहन त्यागी डीएवी कॉलेज जिला उपाध्यक्ष अमलेश शर्मा गांधी कालौनी बारात घर जिला पंचायत सदस्य व जिला उपाध्यक्ष अमीर कासिम एडवोकेट व जिला कार्यकारिणी सदस्य नदीम राणा ने सूजडू इस्लामियां मदरसा पर जिला उपाध्यक्ष शमशेर मलिक शेरपुर एकता विहार तथा सपा जिला उपाध्यक्ष डॉ सुरेश प्रजापति द्वारा अपने क्षेत्रीय मतदान स्थल पर सपा जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने युवा नेता नदीम मलिक,नवेद रंगरेज़ व अन्य टीम के साथ जय हिंद इंटर कालेज, पीआर पब्लिक स्कूल सुभाषनगर व मौलाना जौहर स्कूल सरवट पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन ने इस्लामियां इंटर कालेज पर वरिष्ठ सपा नेता सपा जिला आमन्त्रित सदस्य कुशलपाल त्यागी द्वारा सपा कार्यकर्ताओं की टीम के साथ चरथावल के अनेक बूथों पर पहुंचकर वोट अभियान में सक्रिय भूमिका निभाई।

सपा विधानसभा अध्यक्ष खतौली पंडित सत्यदेव शर्मा ने सपा विधानसभा उपाध्यक्ष नीरज शर्मा एवं सपा नेता आस मौहम्मद के साथ खतौली चीतोड़ा व अन्य कई मतदान केंद्रों पर विधानसभा अध्यक्ष सतबीर त्यागी ने दिलशाद प्रधान सहित रोहाना व सपा नेता डॉ नरेंद्र सैनी ने रोहाना कलां के मतदान स्थलों पर सपा नेता असद पाशा इस्लामियां इंटर कालेज पर सपा जिला सचिव रमेश चन्द्र शर्मा बच्चन सिंह कालौनी पर सपा नेता सरदार तरनजीत सिंह गांधी कालौनी सपा जिला सचिव पवन पाल ने कुकड़ा मतदान केंद्र रामपाल सिंह पाल जनकपुरी में दुर्गेश पाल व जोनी अरोरा ने मिशन पब्लिक स्कूल व जनता कन्या इंटर कालेज पर विपिन त्यागी व उनकी टीम ने महामना इंटर कालेज सपा पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष सतीश गुर्जर ने ग्राम धमात पूर्व प्रधान अनवार ने ग्राम भेंसरहेड़ी युवा सपा नेता शमी खान ने जैन औषधालय पर सभासद व सपा नेता शौक़त अंसारी दी मुस्लिम पब्लिक स्कूल व अन्नू क़ुरैशी सभासद द्वारा जैन कन्या पाठशाला, सपा अल्पसंख्यक सभा प्रदेश सचिव हाजी गुफरान ने ग्राम तेवड़ा स्कूल पर सपा नगर अध्यक्ष मीरापुर ऐश मोहम्मद मेवाती व अन्य सपा कार्यकर्ताओं द्वारा मीरापुर के मतदान स्थलों पर मौजूद रहकर वोट अभियान में वोट व संशोधन के फार्म भरवाए।


सपा जिला कार्यकारिणी सदस्य इमरान खान एडवोकेट के द्वारा ग्राम ककरौली में वरिष्ठ सपा नेता चौधरी अजय कुमार द्वारा अपने समर्थको के साथ भोकरहेड़ी के मतदान केंद्रों पर सपा छात्र सभा की पूर्व जिलाध्यक्ष विभा चौधरी ने छोटूराम इंटर कालेज पर सपा विधानसभा अध्यक्ष बुढाना अकरम खान व सपा नेता अनेश उपाध्याय,सपा जिला सचिव लोकेश कश्यप द्वारा ग्राम शाहजुड्डी ग्राम भोराकला,ग्राम पलड़ी सपा जिला सचिव इकबाल कुरैशी ने शाहपुर में वोट बनाओ अभियान में लोगो को जागरूक करते हुए उनके वोट व संशोधन फार्म भरवाए।




epmty
epmty
Top