जमीनी विवाद में पत्थर और गोलीबारी में इतने लोग हुए घायल

जमीनी विवाद में पत्थर और गोलीबारी में इतने लोग हुए घायल

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में आज जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच पत्थर और गोलीबारी में पांच ग्रामीण घायल हो गये।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि नूराबाद थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर पत्थर चले और गोलीबारी हुई। इस घटना में पांच ग्रामीण घायल हो गये है। घायलों को इलाज के लिये समीप के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है। इस घटना के मद्देनजर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। इस मामले को लेकर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

epmty
epmty
Top