वीकेंड लॉकडाउन से सड़कों पर पसरा सन्नाटा

वीकेंड लॉकडाउन से सड़कों पर पसरा सन्नाटा

मुम्बई। बढ़ते कोरोना वायरस को रोकने के लिए महाराष्ट्र सरकार द्वारा साप्ताहिक लॉकडाउन लगा दिया गया है, जो आज से पूरे राज्य में लागू हो गया है। लॉकडाउन का समय शुक्रवार की रात 8:00 बजे से सोमवार की सुबह 7:00 बजे तक है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए सरकार के पास मानो एकमात्र उपाय ही बचा है और वह है लॉकडाउन।

लॉकडाउन के कारण मुंबई की सड़कें सुनसान नजर आ रही है विदित हो कि पिछले वर्ष भी मार्च माह में लॉकडाउन लगा दिया गया था। स्थिति लगभग 3 माह तक कंट्रोल से बाहर रही थी आप फिर से 1 वर्ष पूरा होने के 20 दिन बाद फिर से लॉकडाउन लगाने की घोषणा शुरू हो गई है जगह-जगह शहरों में लॉकडाउन लगा दिया गया है।

कोरोना महामारी की वजह से महाराष्ट्र में ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि पूरे राज्य में 2 से 3 सप्ताह के लिए संपूर्ण लॉकडाउन लागू हो सकता है। हाल फिलाल की स्थिति को देखते हुए राज्य में वीकेंड और कर्फ्यू की घोषणा की गई है अब देखना यह होगा कि सरकार नाइट कर्फ्यू और वीकेंड लॉकडाउन से बढ़ते कोरोना को रोक पाएगी या फिर संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जाएगा। ताजा स्थिति को देखते हुए ऐसा लग रहा है कि जल्दी संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है।



epmty
epmty
Top