गैंगरेप मामले में गिरफ्तार लोगों में शिवसेना नेता का बेटा भी शामिल

गैंगरेप मामले में गिरफ्तार लोगों में शिवसेना नेता का बेटा भी शामिल

ठाणे। महाराष्ट्र के ठाणे में नाबालिग से पिछले आठ महीनों में कई बार सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) के मामले में पुलिस ने शिवसेना के एक वरिष्ठ नेता के बेटे सहित 24 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पीड़िता ने प्राथमिकी में बताया कि पिछले आठ महीनों में अलग-अलग जगहों पर आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की खबर से डोंबिवली में हड़कंप मचा है।

पुलिस ने बताया गिरफ्तार लोगों में बोपर देसलेपाड़ा मंडल साखा प्रमुख संतोष परशुराम माली का पुत्र गौरव संतोष माली भी शामिल हैं। आरोपियों पर 15 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म, प्रताड़ित करने और फिर उसे सड़क पर फेंकने का आरोप है।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए 24 लाेगों में से दो किशोर भी हैं। गिरफ्तार लोगों को 29 सितंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

पुलिस अभी भी सात और आरोपियों की तलाश में जुटी है। पीड़िता ने उनका भी नाम प्राथमिकी में लिया है। पीड़िता का अस्पताल में उपचार चल रहा है।


वार्ता

epmty
epmty
Top