हलाल सर्टिफिकेट जारी कर करोड़ों का वारा न्यारा - चार अरेस्ट

हलाल सर्टिफिकेट जारी कर करोड़ों का वारा न्यारा - चार अरेस्ट

लखनऊ। अवैध रूप से खाने पीने की चीजों को लेकर हलाल सर्टिफिकेट जारी करते हुए करोड़ों के वारे न्यारे करने वाले हलाल काउंसिल आफ इंडिया के चार पदाधिकारियों को देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से गिरफ्तार किया गया है। इन लोगों से की गई पूछताछ में मिली कई अहम जानकारियों के आधार पर अब कई अन्य लोगों की अरेस्टिंग की जा सकती है।

उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में छापामार कार्यवाही करते हुए अवैध रूप से हलाल प्रमाण पत्र जारी करते हुए करोड़ों रुपए का वारा न्यारा करने के मामले में हलाल काउंसिल आफ इंडिया के चार पदाधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है।

काउंसिल के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव एवं कोषाध्यक्ष से गिरफ्तारी के बाद की गई पूछताछ में मिली कई अहम जानकारियों के आधार पर अब एसटीएफ द्वारा कई अन्य लोगों की गिरफ्तारी की तैयारी शुरू कर दी गई है।

हलाल काउंसिल आफ इंडिया के चार पदाधिकारियों की यह गिरफ्तारी राजधानी लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में पिछले साल की 18 नवंबर को ऐशबाग के रहने वाले शैलेंद्र शर्मा द्वारा दर्ज कराई गई एफआईआर के बाद की गई है।

भारतीय जनता पार्टी के अवध क्षेत्र के अध्यक्ष रहे शैलेंद्र शर्मा ने आरोप लगाया था कि शाकाहारी तथा जिन अन्य उत्पादों में हलाल प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं होती है उन्हें भी जबरन हलाल प्रमाण पत्र लेना पड़ रहा था।

यह पूरा खेल उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए किया जा रहा था। हलाल प्रमाण पत्र हासिल करने के लिए दिए गए धन की उगाही पब्लिक से ही की जा रही है। मुकदमे में हलाल काउंसिल आफ इंडिया मुंबई, हलाल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड चेन्नई, जमीयत उलेमा ए हिंद हलाल ट्रस्ट दिल्ली समेत कई अन्य संस्थाओं को आरोपी बनाया गया था।

epmty
epmty
Top