समर्थकों के साथ संगीत सोम की पत्नी ने दाखिल किया ब्लाक प्रमुखी का पर्चा

समर्थकों के साथ संगीत सोम की पत्नी ने दाखिल किया ब्लाक प्रमुखी का पर्चा

सरधना। ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए सरधना विकास खंड क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार घोषित की गई एमएलए ठाकुर संगीत सिंह सोम की पत्नी सिमरन ठाकुर ने अपने समर्थकों की भारी मौजूदगी के साथ आज अपना पर्चा दाखिल किया।

बृहस्पतिवार को लगभग 11.00 बजे सरधना विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम की पत्नी सिमरन ठाकुर सरधना विकास खंड क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करने के लिये समर्थकों की भारी भीड़ के साथ पहुंची। भाजपा प्रत्याशी के रूप में सिमरन ठाकुर ने एआरओ के समक्ष अपना नामांकन पत्र पेश किया। शुरुआती छानबीन के बाद एआरओ ने भाजपा प्रत्याशी सिमरन ठाकुर का नाम निर्देशन पत्र स्वीकार कर लिया।

इस मौके पर सरधना विधायक ठाकुर संगीत सिंह सोम के अलावा भाजपा जिला अध्यक्ष तथा नगर व देहात मंडल के भाजपा कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे। भाजपा प्रत्याशी सिमरन ठाकुर का नामांकन जमा कराने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ महिलाएं भी भारी संख्या में ब्लाक मुख्यालय पर पहुंची थी। विकास खंड कार्यालय पर सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त किए गए थे। व्यवस्था की देखरेख के लिए उप जिलाधिकारी सरधना के अलावा खंड विकास अधिकारी चंद्रशेखर सिंह व अन्य पुलिस अधिकारी फोर्स के साथ मौजूद रहे। गौरतलब है कि भाजपा विधायक ठाकुर एमएलए संगीत सिंह सोम की पत्नी सिमरन ठाकुर इससे पहले भी एक बार सरधना ब्लाक प्रमुख रही चुकी है। इसके अलावा ठाकुर संगीत सिंह सोम की माता खतौली ब्लाक प्रमुख का पदभार संभाल चुकी है।

epmty
epmty
Top