सीमा के पास रुसी सेना का प्लेन क्रैश- 65 युद्धबंदियों की मौत

सीमा के पास रुसी सेना का प्लेन क्रैश- 65 युद्धबंदियों की मौत

नई दिल्ली। यूक्रेन के साथ चल रहे युद्ध के दौरान युद्ध बंदी के तौर पर अगवा किए गए लोगों को लेकर जा रहा रुसी सेना का प्लैन यूक्रेन की सीमा के पास क्रैश हो गया है। इस हादसे में कम से कम 65 लोग मौत का निवाला बने हैं। रूस के रक्षा मंत्रालय ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा है कि यूक्रेन की सीमा से लगने वाले इलाके में उसका विमान क्रैश हुआ है।

बुधवार को हुए एक बड़े हादसे में रुसी सेना के विमान के क्रैश हो जाने के दौरान कम से कम 65 लोग मारे गए हैं। इस प्लेन में यूक्रेन की सेना के वह लोग सवार थे जिन्हें रूस द्वारा युद्ध बंदी के तौर पर अगवा कर लिया गया था।

हादसे के बाद रूस के रक्षा मंत्रालय की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि क्रैश हुए रूस के विमान में यूक्रेन की सेना के 65 सैनिक सवार थे जिन्हें एक्सचेंज के लिए बेलगोरेद ले जाया जा रहा था।

प्लेन में 6 क्रू मेंबर और तीन एस्कॉर्ट्स भी सवार थे। बेलगोरेद के गवर्नर याशेस्लाव ग्लाडकोव ने भी इस हादसे की पुष्टि करते हुए विस्तार से इसके बारे में कुछ भी बताने से इनकार कर दिया है। अब इस विमान हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है।

epmty
epmty
Top