6 माह बाद लौटे पति के लिए नहीं बनाया खाना तो पत्नी की कर दी....

6 माह बाद लौटे पति के लिए नहीं बनाया खाना तो पत्नी की कर दी....

आजमगढ। पत्नी और बच्चों के लिए खाने कमाने के लिए मुंबई गया युवक जब 6 महीने बाद घर लौटकर वापिस आया तो भूखे प्यासे पति के लिए पत्नी ने आलस में आते हुए खाना बनाने से इंकार कर दिया। इससे आगबबूला हुए युवक ने पत्नी की पिटाई करनी शुरू कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

आजमगढ़ जनपद के जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के चक माधव रामपुर अजमतगढ़ गांव निवासी चंद्र देव राजभर तकरीबन 6 महीने पहले परिवार के लिए रोजी रोटी कमाने हेतु देश की आर्थिक राजधानी मुंबई गया था। मुंबई में रहकर बढ़ईगिरी का काम करने वाला चंद्रदेव जब 6 महीने बाद लौटकर वापस घर आया तो रविवार की देर रात वापस लौटे भूखे प्यासे पति के लिए उसकी पत्नी ने खाना बनाने से इंकार कर दिया। पत्नी की इस उदासीनता को देखकर वह आग बबूला हो गया और उसने पत्नी की पिटाई करनी शुरू कर दी। रात के सन्नाटे में महिला की चीख पुकार को सुनकर जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचते, उस समय तक पिटाई से बेहाल हुई पत्नी की मौत हो चुकी थी। हालांकि इलाज के लिए महिला को अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। महिला की मौत से अब बच्चों में बुरी तरह से कोहराम मचा हुआ है।

epmty
epmty
Top