लड़की की वीडियो कॉल पर रिटायर्ड तहसीलदार को गंवाने पड़े 10 लाख

लड़की की वीडियो कॉल पर रिटायर्ड तहसीलदार को गंवाने पड़े 10 लाख

बिलासपुर। साइबर ठगी का शिकार हुए सेवानिवृत तहसीलदार को अपनी मेहनत की कमाई के 10 लाख रुपए गंवाने पड़ गए हैं। 70 साल की उम्र के रिटायर तहसीलदार के पास लड़की ने वीडियो कॉल करने के बाद अपने प्राइवेट पार्ट दिखाने शुरू कर दिए थे। बस इसी के बल पर लड़की और उसके साथियों ने सेवा निवृत तहसीलदार को अपना निशाना बना लिया।

छत्तीसगढ़ के शंकर बिलासपुर की अरपा ग्रीन्स कॉलोनी में रहने वाले 70 वर्षीय रिटायर्ड तहसीलदार शंकर पाटले के पास वर्ष 2024 के मार्च महीने की रात को मोबाइल पर एक अनजान नंबर से कॉल आई थी। फोन करने वाली महिला ने हेलो कहने के बाद काल को काट दिया था।

इसके बाद देर रात रिटायर्ड तहसीलदार के मोबाइल पर वीडियो कॉल आई। इस वीडियो कॉल में किसी का चेहरा दिखाई नहीं दे रहा था, लेकिन वीडियो कॉल करने वाली लड़की मस्ती में पूरी तरह सराबोर होकर रिटायर्ड तहसीलदार को अपना सीना और अन्य प्राइवेट पार्ट दिखाने लगी।

इस नजारे को देखते ही उन्होंने फोन काट दिया। दूसरे रोज दिन निकलते ही रिटायर्ड तहसीलदार के मोबाइल पर एक अन्य अनजान नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति ने खुद को साइबर क्राइम का डीएसपी बताते हुए वीडियो इंटरनेट पर अपलोड होने की जानकारी दी। साथ ही वीडियो को डिलीट करने के लिए एक मोबाइल नंबर दिया।

इसके बाद रिटायर्ड तहसीलदार को बदनामी का डर दिखाकर वसूली का गोरख धंधा शुरू किया गया। डरे हुए बुजुर्ग ने जालसाजों को 10 लख रुपए थमा दिए, लेकिन इसके बाद भी जब उनसे रुपए मांगे जाते रहे तो उन्होंने साइबर थाने पहुंचकर इसकी शिकायत की और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया।

epmty
epmty
Top