RBI की तिजोरी का बढ़ा वजन- ब्रिटेन से वापस मंगाया सौ टन गोल्ड

RBI की तिजोरी का बढ़ा वजन- ब्रिटेन से वापस मंगाया सौ टन गोल्ड

नई दिल्ली। भारत के लिए एक बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्रिटेन से सौ टन से अधिक गोल्ड वापस मंगाया है। सोने के भारत आने के बाद आरबीआई की तिजोरी का वजन पहले से कहीं अधिक बढ़ गया है, जिसके चलते भारत की आर्थिक स्थिति में अगले दिनों आमूल चूल बदलाव आएगा।

भारतीय रिजर्व बैंक ने उन दोनों को पीछे छोड़ दिया है जब देश की आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए सोने को अन्य देशों के पास गिरवी रखा जाता था। देश के प्रधानमंत्री रहे चंद्रशेखर के जमाने में भारत जहां दूसरे देशों में अपना सोना गिरवी रखने को मजबूर था तो आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का इंडिया विदेश में वर्षों से जमा सोने को वापस मांगते हुए अपनी तिजोरी का वजन बढ़ा रहा है।

भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्रिटेन से 100 टन से थोड़ा अधिक सोना अपनी तिजोरी में वापस रखने के लिए भेजा है। 1991 की शुरुआत के बाद यह ऐसा पहला मौका है जब बड़े पैमाने पर भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा गोल्ड को अपनी तिजोरी में जमा किया गया है।

जानकारी मिल रही है कि आने वाले अगले दिनों में एक बार फिर से इतनी ही मात्रा में सोना भारत में आ सकता है। वापस लौट रहा सोना अब इस बात को साफ तौर से जाहिर कर रहा है कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था की मजबूती और आत्मविश्वास पूरी तरह से मजबूत हो रहा है।

Next Story
epmty
epmty
Top