दलित से दुष्कर्म- अश्लील वीडियो बनाया- धर्म परिवर्तन का दबाव

दलित से दुष्कर्म- अश्लील वीडियो बनाया- धर्म परिवर्तन का दबाव

सहारनपुर। महिला उत्पीड़न की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। सहारनपुर से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है। महिला के साथ जहां दुष्कर्म किया गया, वहीं उसका धर्म परिवर्तन कराने का प्रयास किया गया। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें अरेस्ट कर लिया है।

जानकारी के अनुसार मामला सहारनपुर की देहात कोतवाली का है। दलित महिला ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसके ही गांव के अहमद, रियाज, अशरफ और मोती ने उसे अपनी साजिश का शिकार बनाया। महिला ने बताया कि हाल ही में उसकी शादी हुई थीं महिला का आरोप है कि अहमद ने उसे अपनी चिकनी-चुपड़ी बातों के जाल में फंसा लिया और उसे बहाने से होटल में ले गया। महिला का आरोप है कि अहमद ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसका अश्लील वीडियो बना लिया। उसने उक्त वीडियो को अपने दोस्तों को भी दिखाया। इतना ही नहीं, वीडियो वायरल करने की उसे धमकी दी गई और कहा कि वह अपना धर्म परिवर्तन कर ले। जब उसने ऐसा करने से मना कर दिया, तो उसका वीडियो वायरल करने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर के आधार पर इस मामले में 10 आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को अरेस्ट कर लिया है, जबकि अन्य की तलाश जारी है।
















epmty
epmty
Top