राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का राम सीता को न्योता - लक्ष्मण

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का राम सीता को न्योता - लक्ष्मण
  • whatsapp
  • Telegram
  • koo

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के अयोध्या में श्री राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के लिए रामानंद सागर के पापुलर टीवी शो रामायण में राम सीता का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल एवं दीपिका चिखलिया को तो न्योता भेज दिया गया है। मगर महत्वपूर्ण किरदार लक्ष्मण की अनदेखी किए जाने पर भड़के सुनील लहरी ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है।

दरअसल रामानंद सागर के पॉपुलर शो रामायण को आज भी पहले की तरह आदर के साथ पसंद करते हुए बहुतायत में देखा जाता है। रामानंद सागर के पॉपुलर सीरियल रामायण के प्रति आज भी लोगों में काफी श्रद्धा एवं आदर का भाव है। इस शो में राम सीता एवं लक्ष्मण का कैरेक्टर निभाने वाले अभिनेताओं को असल जिंदगी में भी देश के लोग भगवान का दर्जा देते हैं। लेकिन लक्ष्मण का किरदार निभा चुके सुनील लहरी मौजूदा समय में काफी नाराज नजर आ रहे हैं, क्योंकि उन्हें अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का न्योता नहीं मिला है। जबकि राम यानी अरुण गोविल और माता सीता दीपिका चिखलिया को खास न्योता भेजा गया है।

आमंत्रण नहीं मिलने को लेकर सुनील को काफी बुरा लगा है और उन्होंने बताया है कि उन्हें अयोध्या के राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का इनविटेशन नहीं मिला है। उन्होंने कहा है कि यह जरूरी नहीं है कि हर बार आपको बुलाया जाए, लेकिन अगर बुलाया जाता तो निश्चित रूप से अच्छा लगता। लेकिन इनविटेशन नहीं मिलने से बहुत ही ज्यादा निराशा हुई है। सुनील लहरी ने वर्ष 2024 को होने वाले कार्यक्रम से खुद को बाहर रखने के बारे में बात कही है।



epmty
epmty
Top