जेल से निकला राम रहीम- काफिले के साथ जा रहा डेरे पर

जेल से निकला राम रहीम- काफिले के साथ जा रहा डेरे पर

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के साथ-साथ पंजाब में हो रहे चुनाव विधानसभा चुनाव से पहले सुनारिया जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा के गुरमीत राम रहीम सिंह को सरकार की ओर से 21 दिन की पैरोल दे दी गई है। सुनारिया जेल से निकलकर बाहर आया गुरमीत राम रहीम सिंह अपने काफिले के साथ कार में सवार होकर गुरूग्राम के लिए रवाना हो चुका है। पुलिस की निगरानी में राम रहीम को अब कारागार से गुरुग्राम स्थित डेरे पर ले जाया जा रहा है। जहां राम रहीम सिंह को पुलिस की निगरानी में रहना होगा।

दरअसल सोमवार को सरकार की ओर से वर्ष 2017 के अगस्त माह से सुनारिया जेल में बंद गुरमीत राम रहीम को सरकार की ओर से 21 दिन की पैरोल पर रिहा किया गया है। पैरोल पर बाहर आये राम रहीम को अब गुरुग्राम डेरे पर पुलिस की निगरानी में रहना होगा। सरकार की ओर से पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए गुरमीत राम रहीम का काफिला गुरुग्राम की ओर रवाना हो चुका है। पुलिस की कड़ी निगरानी के बीच राम रहीम को जेल से गुरुग्राम स्थित सच्चा सौदा के डेरे पर ले जाया जा रहा है। राम रहीम के गुरुग्राम आने की सूचना के बाद साउथ सिटी 2 स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम के बाहर पुलिस की चहल कदमी बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि राम रहीम की सुरक्षा में 300 से अधिक जवान गुरुग्राम डेरे के बाहर रहेंगे। लगातार 100 जवान 8 घंटे की शिफ्ट में राम रहीम की निगरानी के लिए ड्यूटी करेंगे।

epmty
epmty
Top