5 घंटे तक बंद रहेंगी रेलवे की सेवाएं- सोच समझकर घर से निकले

5 घंटे तक बंद रहेंगी रेलवे की सेवाएं- सोच समझकर घर से निकले

लखनऊ। रेलवे की सेवाएं तकरीबन 5 घंटे तक लगभग पूरी तरह से ठप्प रहेंगी जिससे लोगों को भारी परेशानियों उठाने को मजबूर होना पड़ेगा।

शनिवार को रेल सेवाओं का इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए एक परेशानी भरी खबर आ रही है। शनिवार की रात तकरीबन 5 घंटे तक रेलवे की सेवाएं पूरी तरह से ठप रहेंगी।

तकनीकी कारणों की वजह से आज शनिवार 11 मार्च की रात 11 बजकर 45 मिनट से लेकर 12 मार्च की सवेरे 4 बजकर 45 मिनट तक यात्रियों को असुविधाओं का सामना करना पड़ेगा। 5 घंटे की इस अवधि के दौरान टिकट बुकिंग, निरस्तीकरण, पूछताछ, 139 सेवा, इंटरनेट बुकिंग और ईडीआर सेवाएं बंद रखी जाएंगी। यदि हाल-फिलहाल यानी आज आप रेलगाड़ी से सफर करने का प्रोग्राम बना रहे हैं तो लोगों के लिए भारतीय रेलवे की तरफ से उपरोक्त अहम जानकारी साझा की गई है। मुख्य तौर पर रेलवे की तरफ से कुछ परेशानियों का हवाला देते हुए ट्रेनों के संचालन को लेकर जानकारी दी गई है।

epmty
epmty
Top