प्रियंका ने किये मां कामाख्या के दर्शन- नागरिकों के लिए की प्रार्थना

प्रियंका ने किये मां कामाख्या के दर्शन- नागरिकों के लिए की प्रार्थना

दिसपुर। असम के चुनावी रण का आगाज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने मां कामाख्या के दर्शन कर किया। उन्होंने मां कामाख्या की पूजा-अर्चना की और मां को प्रसाद चढ़ाया। उन्होंने मां कामाख्या के दर्शन के बाद ट्वीट किया है-

कामाख्ये वरदे देवि नीलपर्वतवासिनि।

त्वं देवि जगतां मातर्योनिमुद्रे नमोऽस्तु ते।

अर्थात नील पर्वत पर वास करने वाली मां कामाख्या हमें वर दे। हमारी कामनाओं को पूर्ण करो। हे! जगतमाता आप योनि मुद्रा में विराजमान हो, हम आपको बारम्बार नमस्कार करते हैं। हे, मां कामाख्या सभी का कल्याण करो।


उक्त श्लोक को ट्वीट करते हुए प्रियंका गांधी ने कहा कि आज मां कामाख्या के दर्शन का सौभाग्य मिला। मां कामाख्या से सभी देशवासियों के कल्याण के लिए प्रार्थना की। प्रियंका गांधी लगातार धार्मिक यात्राएं कर रही हैं। इसी कड़ी में उन्होंने पहले मां शाकुम्भरी देवी के दर्शन के लिए किये। इसके बाद मथुरा कुंभ के दर्शन किये। अब असम के चुनावी रण का आगाज उन्होंने मां कामाख्या के दर्शन कर किया। प्रियंका गांधी आज दो दिन के दौरे पर असम पहुंची। सबसे पहले उन्होंने गुवाहटी में स्थित विश्व प्रसिद्ध शक्ति पीठ मां कामाख्या के दर्शन किये। प्रियंका गांधी वाड्रा असम के अपने दो दिवसीय दौरे पर कई कार्यक्रमों में प्रतिभाग करेंगी। वे मंगलवार को तेजपुर में महारैली को भी संबोधित करेंगी। प्रियंका गांधी यूपी कांग्रेस प्रभारी हैं, लेकिन उन्होंने पांचों राज्यों में होने वाले चुनावों की कमान संभाल ली है। असम में उनका पहला दौरा है।

epmty
epmty
Top