जोरहाट पहुंची प्रियंका गांधी- हुआ भव्य स्वागत- कई रैलियों को करेंगी सम्बोधित

जोरहाट पहुंची प्रियंका गांधी- हुआ भव्य स्वागत- कई रैलियों को करेंगी सम्बोधित

गुवाहटी। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने एक बार फिर से चुनाव प्रचार के लिए अपने असम दौरे का आगाज कर दिया है। सबसे पहले आज वे जोरहाट पहुंची, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव व यूपी कांग्रेस की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा 2 दिनों तक असम में रहकर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में चुनाव प्रचार करेंगी। आज उन्होंने असम के जोरहाट से अपने असम दौरे का आगाज किया। जोरहाट में उनका कांग्रेस प्रत्याशियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। सबसे पहले उनकी जोरहाट में ही विशाल जनसभा होगी। उसके बाद वे नाजिरा में जनसभा को सम्बोधित करेंगे। दोपहर बाद से खुमताई में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगी। कांग्रेस पार्टी असम के लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए 5 गारंटी लेकर आई है। कांग्रेस ने 2016 के भाजपा के घोषणापत्र को धोखापत्र की संज्ञा दी है। कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा गंदी राजनीति करने में जुटी हुई है। इससे असम की जनता आजिज आ चुकी है और कांग्रेस की पांच गारंटियां को असम की जनता का अपार जनसमर्थन मिल रहा है।








epmty
epmty
Top