चुनावी रण में उतरीं प्रियंका- असम में कई कार्यक्रम

चुनावी रण में उतरीं प्रियंका- असम में कई कार्यक्रम

असम। कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी असम में होने वाले चुनावी रण के मद्देनजर 1 व 2 मार्च असम में रहेंगी और कई कार्यक्रमों को संबोधित करेंगी।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा 1 व 2 मार्च को असम का दौरा करेंगी। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर वे असम में जनता को सम्बोधित करेंगी। 1 मार्च को वे सुबह 8.30 बजे गुवाहटी के कामाख्या मंदिर में पहुंचेंगी, जहां कांग्रेसियों द्वारा उनका स्वागत किया जायेगा। पूर्वाह्न 11 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। इसके बाद वे उत्तर लखीमपुर जिले के सोनारी गांव पंचायत में जायेंगी।

दोपहर 1 बजे लखीमपुर में बेरोजगार युवाओं के लिये राज्यव्यापी विरोध अभियान का आगाज किया जायेगा। दोपहर 2.30 बजे माधवदेव जन्मस्थान की प्रियंका गांधी यात्रा करेंगी। दोपहर 4 बजे गोहपुर में कनकलता प्रतिमा पर पहुंचकर प्रियंका श्रद्धांजलि अर्पित करेंगी। इसके बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गोहपुर में ही महिला मजदूरों और एसएचजी सदस्यों के साथ बातचीत करेगी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी 2 मार्च को सुबह 9 बजे साधु चाय एस्टेट में महिला चाय मजदूरों के साथ बातचीत करेगी। 11 बजे महाभैरव मंदिर में बाबा के दर्शन करेंगी। इसके बाद कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी तेजपुर में रैली का संबोधित करेगी।

गौरतलब है कि असम में 27 मार्च से तीन चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे। विधानसभा चुनाव का परिणाम 2 मई को आयेगा। असम कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बाहर करने के उद्देश्य से सूबे में 'असम बचाओ' का चुनाव अभियान चलाया है। इस अभियान के अंतर्गत कांग्रेस पार्टी के नेता, कार्यकर्ता, स्वयंसेवकों, गैर-सरकारी संगठनों, नागरिक समाज समूहों के पास जायेंगे और उनसे बातचीत करेंगे।

रिपोर्टः प्रवीण गर्ग

epmty
epmty
Top