बहुमत के अभाव में लगा दिया राष्ट्रपति शासन

बहुमत के अभाव में लगा दिया राष्ट्रपति शासन

नई दिल्ली। महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पुडुचेरी में नारायण सामी के सरकार के इस्तीफे के बाद बृहस्पतिवार को राज्य में राष्ट्रपति शासन को मंजूरी दे दी है। राष्ट्रपति द्वारा स्वीकृति मिलने के साथ ही पुडुचेरी विधानसभा भी भंग हो गई है।

इससे पहले बुधवार को हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में पुडुचेरी में राष्ट्रपति शासन लागू करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई थी। चल रहे सप्ताह के दौरान मुख्यमंत्री नारायण सामी ने राज्य विधानसभा में विश्वास मत प्रस्ताव पर मतदान होने से पहले ही अपना इस्तीफा दे दिया था। इसी के साथ केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में कांग्रेस नीत गठबंधन सरकार गिर गई थी।

पुडुचेरी में सत्तारूढ़ दल के कुछ विधायकों के पार्टी से अलग होने के बाद नारायणसामी नीत सरकार ने इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री नारायण सामी के इस्तीफा देने के बाद किसी भी दल ने राज्य में सरकार गठित करने का दावा पेश नहीं किया। उपराज्यपाल ने इसके बाद पुडुचेरी में विधानसभा भंग करने की सिफारिश की थी, जिसे केंद्रीय मंत्रिमंडल ने बुधवार को अपनी मंजूरी दे दी थी। गौरतलब है कि पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी और उनके मंत्रिमंडल के सदस्यों ने 22 फरवरी सोमवार को राज्य विधानसभा में विश्वासमत पेश किए जाने के बाद मत विभाजन से पहले ही उप राज्यपाल तमिलिसाई सौंदरराजन को अपने इस्तीफे सौंप दिए थे। इसके बाद विधानसभा में पेश किए गए विश्वासमत प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी और सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य विधायक सदन से बहिर्गमन करते हुए बाहर चले गए थे। मुख्यमंत्री नारायण सामी इसके बाद राजनिवास पहुंचे और उप राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया था।

epmty
epmty
Top