गरज रही पुलिस की बंदूक- एनकाउंटर में मारा गया गो तस्कर- साथी के..

गरज रही पुलिस की बंदूक- एनकाउंटर में मारा गया गो तस्कर- साथी के..

रामपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस लगातार बदमाशों के लिए काल बन रही है। लगातार दूसरे दिन गरजी पुलिस की बंदूक की गोली से एनकाउंटर में एक गो तस्कर ढेर हो गया है। मुठभेड़ के दौरान गो तस्कर के एक और साथी को पुलिस की गोली ने लंगड़ा कर अस्पताल में पहुंचाया है। पटवाई क्षेत्र में हुई मुठभेड़ में एक को तस्कर के ढेर होने तथा दूसरे के लंगड़े होकर अस्पताल में भर्ती होने से बदमाशों में दहशत पसर गई है।

रामपुर जनपद के पटवाई थाना क्षेत्र के थानेदार अजय कुमार शनिवार की देर रात अपनी टीम के साथ चेकिंग करने के लिए निकले थे। इसी दौरान मुखबीर के जरिए उन्हें जानकारी हाथ लगी कि शाहाबाद की ओर से आ रही कार में कुछ गो तस्कर सवार होकर जा रहे हैं।

यह जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी अजय कुमार की बांछे खिल गई और उन्होंने अपने सहयोगियों की मदद से चेकिंग अभियान चलाना शुरु कर दिया। जैसे ही सामने से आ रही कार को पुलिस द्वारा चेकिंग के लिए रुकने का इशारा किया गया तो कार सवार लोग अपनी गाड़ी को वापस मोड़ कर वहां से भागने लगे।

मामला संदिग्ध जानकर थाना प्रभारी और उनकी टीम ने भाग रही कार का पीछा किया। इसी दौरान गो तस्करों की कार बेकाबू हो गई और सड़क किनारे गिर गई। पुलिस टीम को नजदीक आता हुआ देखकर गो तस्करों ने मौके से भागने के लिए पुलिस पर गोलियां चलानी शुरू कर दी।

पुलिस की जवाबी फायरिंग में दो गो तस्करों के पैर में गोली लग गई, जिससे दोनों तस्कर लहूलुहान होते हुए जमीन पर गिर पड़े। बाद में पुलिस ने घायल हुए गो तस्करों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां 23 साल के गो तस्कर साजिद की मौत हो गई है। साजिद के घायल साथी का नाम बबलू बताया गया है।

दोनों मुरादाबाद जनपद के रहने वाले हैं। बबलू को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज दिलाया जा रहा है।

epmty
epmty
Top