पुलिस विभाग जल्द घोषित कर सकता है इस परीक्षा का रिजल्ट

पुलिस विभाग जल्द घोषित कर सकता है इस परीक्षा का रिजल्ट
  • whatsapp
  • Telegram

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से पिछले दिनों पुलिस उपनिरीक्षक के पदों पर ली गई लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द ही घोषित किया जा सकता है। बताया गया है कि उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई परीक्षा का परिणाम और आगे की प्रक्रिया से जुड़ी प्रत्येक अपडेट पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर मिलेगी।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की पुलिस उपनिरीक्षक एस आई के 9534 पदों के लिए हो रही भर्ती के अंर्तगत पिछले दिनों हुई लिखित परीक्षा का परिणाम भर्ती बोर्ड की ओर से जल्द ही घोषित किया जा सकता है। यूपी पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का आयोजन वर्ष 2021 की 12 नवंबर से लेकर 2 दिसंबर तक किया गया था। भर्ती परीक्षा की आंसर की बोर्ड द्वारा पहले ही जारी की जा चुकी है और विभाग की ओर से इस पर आपत्ति भी ले ली गई है। अब अभ्यर्थियों को नतीजों का इंतजार है जो किसी भी दिन खत्म हो सकता है। उत्तर प्रदेश पुलिस एसआई भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जारी होने के बाद परीक्षार्थी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर अपना परिणाम चेक कर सकेंगे। उल्लेखनीय है कि एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जाएगा। शारीरिक दक्षता परीक्षा केवल क्वालीफाई नहीं होगी यानी इसके मार्क्स मेरिट में नहीं जुड़ेंगे। पीईटी में मुख्य रूप से अभ्यर्थियों को 4.8 किलोमीटर की दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी।

  • whatsapp
  • Telegram
Next Story
epmty
epmty
Top