PM कर रहे असम की आईडेंटिटी पर हमला- प्रियंका

PM कर रहे असम की आईडेंटिटी पर हमला- प्रियंका

दिसपुर। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव ने मोदी सरकार को घेरते हुए कहा कि असम की आईडेंटिटी पर हमला किया जा रहा है। यह हमला कोई और नहीं, वरन स्वयं प्रधानमंत्री और भाजपा कर रही है।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी असम दौरे पर हैं। मां कामाख्या के दर्शन करने के बाद उन्होंने आदिवासी जनजाति से मुलाकात की और उनके साथ नृत्य भी किया। इस दौरान उन्होंने बेरोजगारी को लेकर भी सरकार पर तंज कसे और कहा कि बेरोजगारी के खिलाफ राज्य भर में कांग्रेस द्वारा विरोध-प्रदर्शन किया जायेगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि असम की चाय पर हमला हो रहा है। प्रधानमंत्री जी, असम की चाय पर नहीं, बल्कि असम की पहचान पर हमला हो रहा है। प्रियंका ने कहा कि ये हमला खुद प्रधानमंत्री मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा सरकार कर रही है। ज्ञातव्य है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टूलकिट मामले का जिक्र करते हुए कहा था कि कुछ लोग असम की चाय को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। बाहरी ताकतें असम की चाय और उसकी पहचान को बर्बाद करना चाहती है। इसी बात का जवाब देते हुए उन्होंने मोदी सरकार को घेरा।

प्रियंका गांधी वाड्रा मंगलवार को असम में बड़ी रैली को सम्बोधित करेंगी। असम में होने वाले तीन चरणों के मतदान के मद्देनजर प्रियंका गांधी असम दौरे पर हैं। प्रियंका का यह पहली चुनावी दौरा है।

रिपोर्टः प्रवीण गर्ग

epmty
epmty
Top