पेट्रोल के बढ़ते दाम- पंप पड़े हैं सूने- नेपाल से हो रही तस्करी

पेट्रोल के बढ़ते दाम- पंप पड़े हैं सूने- नेपाल से हो रही तस्करी

पटना। पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के कारण बिहार में नेपाल की सीमा से सटे पेट्रोल पंप इन दिनों सूने नजर आ रहे हैं। सीमा से सटे लोग सस्ते पेट्रोल के लिए नेपाल की ओर जा रहे हैं। इसी वजह से सीमाई क्षेत्रों के पेट्रोल पंपों पर बिक्री बहुत कम हो गई है। इसके चलते पंप मालिकों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, नेपाल ने भी पेट्रोल की तस्करी को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने शुरू कर दिये हैं।

भारत में पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के कारण आम हो या खास, सभी परेशान हैं। कई राज्यों में तो यह आंकड़ा 100 तक पहुंच गया है। भारत के मुकाबले नेपाल में पेट्रोल सस्ता है। ऐसा नहीं है कि नेपाल ने कीमत नहीं बढ़ाई है। कीमत बढ़ाने के बावजूद भी नेपाल में भारत से लगभग 20 रुपये तक पेट्रोल सस्ता है। इसी के चलते नेपाल सीमा से सटे लोग वहीं से पेट्रोल खरीदना पसंद कर रहे हैं। और यही कारण है कि बिहार के बाॅर्डर एरिया के लोग नेपाल से पेट्रोल की तस्करी कर रहे हैं। नेपाल ने इस मामले को देखते हुए कैन, कनस्तर और ड्रम में पेट्रोल-डीजल देना बंद कर दिया है। वहीं भारतीय निजी चार पहिया वाहनों का भी प्रवेश नेपाल में बंद कर दिया गया है। जो बड़ी गाड़ियां नेपाल में सामान लेकर जाती हैं, उन्हें सीमित मात्रा में ही डीजल दिया जा रहा है। बावजूद इसके तस्करी की जा रही है। सीमा के आसपास के पेट्रोल पंपों पर इसका असर पड़ रहा है।

epmty
epmty
Top